चौदह करोड़ रोजगार के बदले नया संसद भवन क्यों जवाब दो व देश को सम्मान देने वाली महिला खिलाड़ियों को न्याय क्यों नहीं

जवाब दो' के नारे के साथ भाजपा भगाओ, देश बचाओ पदयात्रा निकला।

0 999

पटना, 29/05/2023: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पटना जिला के छात्र शाखा व बाईंडिंग मजदूर शाखा की ओर से काजीपुर पार्टी कार्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय व राज्यव्यापी आह्वान पर आज पदयात्रा एवं जन जागरण अभियान निकला। जो मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों, लगातार जनता को गुमराह करने की साजिशों व महिला खिलाड़ियों पर दमन के खिलाफ भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के साथ नया टोला, भिखना पहाड़ी, चांई टोला, चक मुशलहपुर, मुशलहपुर हाट, शाहगंज, प्रोफेसर कॉलोनी, रामपुर नहर, नंद नगर कॉलोनी, सैदपुर, धरहरा कोठी, पुलिस चौकी काजीपुर लौट समाप्त हुआ। पदयात्रा व नुक्कड़ सभाओं से आम जन बहुत प्रभावित हो समर्थन दे रहे थे। पदयात्रा व नुक्कड़ सभा में शामिल पार्टी के पटना जिला सचिव का. विश्वजीत कुमार ने आम जन से भाजपा भगाओ – देश बचाओ अभियान को सफल बनाने तथा 8-9 जून के जन सत्याग्रह में हजारों- हजार की संख्या में जुट सफल बनाने का अपील किया। आज के पदयात्रा एवं जन जागरण अभियान का नेतृत्व पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता का. मोहन प्रसाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य का. देवरत्न प्रसाद, जिला कार्यकारिणी सदस्य सह छात्र नेता का. पुष्पेंद्र कुमार, का. मो. कैसर, छात्र नेता का. आनंद कुमार , का. अभिमन्यु कुमार, का. आमीर शाहिद, का. संजय महतो,का. रंजन पासवान, का. पप्पु कुमार, का. अजीत कुमार, का. मो. शब्बीर, का. राजकुमार महतो सहित दर्जनों साथी शामिल थे।
संवाददाता नवीन कुमार पटना

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment