अरवल जिला दिशा कमेटी की बैठक

0 662

जहानाबाद /माननीय सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी की अध्यक्षता में अरवल जिला में दिशा कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यक्रमों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और सभी प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की गई। दिशा कमिटी की सचिव सह जिलाधिकारी एवं जिला के लगभग सभी वरिष्ठ अधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे।
मुख्य बिंदु:
कुशल और समयबद्ध विकास के लिए एमपी, एमएलए और पंचायती राज संस्थानों / नगर निकायोंवीमें सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए दिशा कमिटी का गठन किया गया है।
यह एक सरकारी व्यापक पहल है जो सहभागी शासन और विचारशील लोकतंत्र को बढ़ावा देना चाहती है।
अलग-अलग मामलों में जांच करने के लिए दिशा की पिछली बैठक में जो कमेटी बनाए गए थे उस कमेटी की क्या प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया।
पूर्व की बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की व्यापक समीक्षा की गई।
सांसद ने कहा कि दिशा की बैठक निश्चित तौर पर तीन महीने में एक बार हो जाए, यह व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारीगण अपने-अपने विभाग के बारे में चाहे शहर में जाम की समस्या,
शहरी एवं नगर पंचायतों में साफ सफाई एवं लाइटिग की व्यवस्था, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहारों को मानने के लिए पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी,
आइसीडीएस द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्तमान स्थिति, जनवितरण प्रणाली, आधार कार्ड पंजीकरण, सात निश्चय, जीविका, नली-गली, जल-जीवन हरियाली, पंचायत सरकार भवन निर्माण, पौधारोपण, रेन-हार्वेस्टिंग, पदाखिल खारिज, सेवा का अधिकार जैसे बिंदुओं पर आपको विस्तार से सूचना देंगे।
आज की मीटिंग में 43 एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई।
सदस्यों ने मांग की कि बिजली आपूर्त की सुनिश्चितता, पुल, शिक्षा, सड़क एवं स्वास्थ्य की समस्याओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने की जरूरत है।
कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाए। इस हेतु प्रत्येक विधानसभा में कृषि, पशुपालन इत्यादि क्षेत्र में इच्छुक किसानो को चिन्हित कर लघु एवं मध्यम उद्योंग स्थापित करने हेतु आधार उपलब्ध कराएं।
उद्योग नीति के तहत लगाए गए उद्योग को सरकार की योजना अथवा छूट का अगर लाभ नहीं मिल रहा है तो यह सुनिश्चित किया जाए उद्योग को पूरा सहयोग मिले।
एमएसएमई के जरिए क्षेत्र में औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं।
सांसद ने कहा कि अरवल में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर लिए संसद में आवाज उठाता रहा हूँ। राज्य शासन के मंत्रियों एवं केंद्र के मंत्रियों से मिल कर जनता को राहत देने के लिए आग्रह किया हूँ। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में जनता के लिए और बेहतर काम होगा।
विकलांग जनों को उपकरण के लिए कैम्प लगाने का आग्रह मैंने केंद्रीय मंत्री जी से किया था जिसमें जिला प्रशासन को पहल और फॉलो अप करना था परंतु वह काम अब तक नही हो पाया है। इसे करने की जरुरत है।
खेल सुविधा के लिए मैं केंद्र सरकार के मंत्री एवं सेक्रेटरी से मिल कर आग्रह कर चुका हूँ।
खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल समारोह आयोजन ले लिए भी जिला प्रशासन को पहल और फॉलो अप करना था परंतु वह काम अब तक नही हो पाया है। इसे करने की जरुरत है।
सांसद ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के लिए मैं केंद्रीय कृषि मंत्रालय के विशेष सचिव से मिलकर किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए कैम्प लगवाने का आग्रह कर चुका हूँ।
जिले में अमृत सरोवर बनाने का अगर लक्ष्य तय किया गया था तो उस पर क्या स्थिति है।
जिला चिकित्सालय एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए एवं यह सुनिश्चित करे कि स्वास्थ्य संस्थाओ/केन्द्रो में सभी उपचार उपकरण एवं सामग्री क्रियाशील रहे।
स्वास्थ्य सेवाओ का बेहतर क्रियान्वयन हेतु रोगी कल्याण समिति की बैठक निर्धारित समय पर आयोजित किया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत स्वीकृत राशि अनुरूप ही आवास निर्माण कार्य शामिल कर निर्माण कार्य किया जाए।
किसान भाईयो को समय पर बिजली की उपलब्धता मिले यह सुनिश्चित हो।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्र को नहीं मिले। पारदर्शिता के बाद भी योजनाओं में अपात्र का चयन कैसे हो जाता है? कमेटी गठित कर चयन समिति की जांच किया जाए।
मनरेगा में अधिक से अधिक श्रमिकों को स्किल्ड बनाए जाने की जरूरत ताकि उनके द्वारा किए गए कार्य की अधिक मजदूरी उन्हें प्राप्त हो सके।
मनरेगा अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं ताकि किए गए कार्यों का सत्यापन किया जा सके।
जलशक्ति अभियान के तहत हो रहे कार्यों का विवरण उपलब्ध कराएं।
जिले में सिचाई सुविधाओं और उपलब्धियों का विवरण उपलब्ध कराएं।
फसल खरीदी सहित जिले के पैक्स की उपलब्धियों एवं कमियों का विवरण उपलब्ध कराएं।
सिटी गैस परियोजना, दीन दयाल अंत्रोदय, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल, एनएसएपी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉडर्ननाईजेशन प्रोग्राम, दीनदयाल, ग्राम ज्योति, श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय ग्रामीण व शहरी विकास, हृदय, अमृत, उदय, नेशनल हेल्थ मिशन, डिजिटल इंडिया, टेलकॉम, रेलवे, हाईवे के बारे में पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत होना चाहिए।
सरकार की योजनाएं गुणवत्ता सहित समय से पूरी हों जिससे जन जन को राहत और सुविधा प्राप्त हो सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment