तेज आंधी से गिरा घर के ऊपर नीम का भारी भरकम पेड़,घर हुआ जमींदोज

ब्यूरो रिपोर्ट सीधी
सीधी- आज 26 मई 2023 को लगभग 3:00 बजे भयंकर आंधी तूफान आने के कारण राज लाल पिता समय लाल बंसल ग्राम पंचायत क्षेत्र पहाड़ी जिला सीधी के घर के ऊपर नीम का भारी-भरकम पेड़ गिर जाने के कारण पूरी तरह से घर जमींदोज हो गया गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई!
लेकिन जिस तरह से गरीब परिवार का घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, निश्चित रूप से प्रशासन से क्षतिपूर्ति की आस लगाए मदद हेतु प्रशासन की तरफ दयनीय नजरों से निहार रहा है!