आदर्श पाण्डेय ने किया नाम रोशन

0 650


गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल मड़वास हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से संचालित है संस्था प्रमुख से बात करने पर बताया गया कि इस उपलब्धि के लिए परम पूज्य सदगुरुदेव भगवान की कृपा से सम्भव हुआ है जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, विद्यालय के 18 नियमित छात्रों में से 17 छात्रों का प्रथम श्रेणी में रहा,और एक छात्रा का द्वितीय श्रेणी रहा ,
अंग्रेजी माध्यम का छात्र आदर्श पाण्डेय ने विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित कर 96.4% प्रतिशत के साथ जिला में तीसरा स्थान लाकर विद्यालय परिवार ,माता पिता एवं क्षेत्र को गौरान्वित कर जिला का मान बढाया है ,


अंग्रेजी माध्यम का छात्र आदर्श पाण्डेय ने 5 वर्ष के निरन्तर छात्राओं के रिकार्ड को तोड़कर 96.4% के साथ नाम रोशन करते हुए अपने कब्जे में किया,


हिन्दी माध्यम की छात्रा अवनी गुप्ता ने 90.8‰ के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया ,
प्रिंस द्विवेदी ने 82% के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, विद्यालय के मार्गदर्शक एवं संयोजक श्री रामराज शुक्ल ने अच्छी सफलता हासिल करने पर छात्रो एवं विद्यालय परिवार को वधाई एवं शुभकामनांए देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है,संस्था के चेयरमैन डां आर.एस.पाण्डेय ने सभी को शुभकामनांए देते हुए खुशी जाहिर की है, कृष्णलाल पयासी उर्फ छोटू जिला पंचायत सदस्य ने बधाई देते हुए कहा कि यह गुरुकुल विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जाना जाता है यहां के छात्र हर बर्ष सभी क्षेत्रो में जैसे खेल कूद ,योगा,परेड आदि मे राज्य स्तर एवं राष्टीय स्तर चयनित होते हैं,साथ ही जिले के सभी सहयोगी ,अधिकारी ,कर्मचारी ने शुभकामनांए देकर विद्यालय को गौरान्वित किए हैं संस्था प्रमुख धर्मेन्द्र पाण्डेय एवं विद्यालय परिवार सभी का हार्दिक आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही संस्था को अपना स्नेह ,सहयोग ,मार्गदर्शन,आशीर्वाद देते रहें ,धन्यवाद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment