तेजस्वी यादव ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एन एच निर्माण की धीमी गति पर लिखा पत्र
तेजस्वी यादव ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एन एच निर्माण की धीमी गति पर लिखा पत्र

पटना बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को बिहार में निर्माणाधीन एन एच की उन परीयोजनाओ के बारे में लिखा है कि सड़क निर्माण की गति धीमी है उपमुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है कि उनके निर्माण की गति में तेजी लाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करें, यहाँ आपको बता दे कि पटना से गया ढोभी सड़क की प्रगति मात्र 60 प्रतिशत ही हुआ है जबकि ईस एन एच 83 में किसी भी प्रकार से भूअर्जन की समस्या नहीं है वही महेश खुट से सहरसा मधेपुरा भया पूर्णिया एन एच 107 जो दो लेन में विकसित करने काम 2017 से चल रहा है जिसका निर्माण कार्य काफी धीमा है जो यह तीन जिला मुख्यालय को जोड़ती है, जवकि यहाँ आपको बता दे कि हाजीपुर भाया मुजफ्फरपुर एन एच 77 का निर्माण कार्य एक वर्ष से बंद है वही हाजीपुर भाया छपरा पथ एन एच 19 में किसी तरह के भूअर्जन की समस्या नहीं है फिर भी 12 वर्षों से निर्माण कार्य अधुरा है आदि सड़क निर्माण कार्यों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है जो यह प्रसंनिय योग हैं
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार