बेकाबू हुई कार ने सड़क किनारे पटरी विक्रेताओं समेत चार को रौंदा

हिट एंड रन की घटना सीसी टीवी फुटेज में हुई कैद

0 573

महोबा मुख्यालय में एक हिट एंड रन का मामला प्रकाश में आया है जहां एक बेकाबू कार चालक सड़क किनारे खड़े लोगो को रौदते हुए मौके से गाड़ी सहित भाग गया। इस हादसें में लेखपाल सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए है । घटना को गभीरता से लेते हुए मोके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुँच कर घायलों का हाल जान अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए ।

यूपी के महोबा जिला अस्पताल के गेट के बाहर देर शाम एक हिट और रन ki घटना में तेज रफ़्तार बेकाबू कार ने जिला अस्पताल के गेट के बाहर खड़े लोगो को रौंद डाला और मौके से फरार हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुचकर घायलो का हाल जाना और अपने मातहतों को अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए ।

 

– एक प्रत्यक्षदर्शी की माने तो गाड़ी की स्पीड 80-90 की थी और अस्पताल के बाहर खड़े लोगो को रौद्रते हुए भाग गया ।

रामजी(प्रत्यक्षदर्शी )

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment