Breaking News

स्थानीय संचार माध्यम एवं प्राइड कदम हिंदी मासिक पत्रिका इंडिया न्यूज़

हर सच जो आप जानना चाहें

0 1,113

सीधी! यह जानकर कि संचार माध्यम उन छोटे-छोटे मुद्दों में रुचि नहीं लेंगे, जिनका संबंध साधारण लोगों और उनके जीवन से है इसीलिए कई स्थानीय समूह स्वयं अपना संचार माध्यम प्रारंभ करने के लिए आगे आए हैं l कई लोग सामूहिक रेडियो द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के मूल्य के बारे में बताते हैं और उन्हें बीज तथा उर्वरकों के प्रयोग के बारे में परामर्श देते हैं l कुछ अन्य लोग काफी सस्ते और आसानी से मिल जाने वाले वीडियो कैमरे इस्तेमाल करके विभिन्न निर्धन समाजों के वास्तविक जीवन की स्थितियों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाते हैं और कभी-कभी तो इन गरीब लोगों को ही फिल्म बनाने के लिए कैमरे और तकनीकी ज्ञान का प्रशिक्षण भी देते हैं l

दूसरा उदाहरण खबर लहरिया नामक एक समाचार पत्र का है, जो उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के आठ दलित महिलाओं द्वारा हर 15 दिन में निकाला जाता है l स्थानीय बुंदेली भाषा में लिखित इस आठ पृष्ठ के समाचार पत्र में दलितों से संबंधित विषयों, स्त्रियों के प्रति हिंसा और राजनैतिक भ्रष्टाचार से संबंधित रिपोर्ट होती है l इस समाचार पत्र के पाठक हैं किसान, दुकानदार, पंचायत के सदस्य, स्कूल के शिक्षक और वे महिलाएं जिन्होंने अभी हाल ही में पढ़ना लिखना सीखा है l

अतः ऐसे ही क्षेत्रीय समाचारों के अनूठे संकलन को हिंदी भाषा में पढ़ने के लिए प्ले स्टोर से डाउनलोड करें हमारे प्राइड कदम न्यूज ऐप को एवं हिंदी मे मासिक न्यूज पेपर पढ़ने के लिए संपर्क करें सिहावल संवाददाता शाहिद खान से और युटुब, व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्युटर मे देखते रहे प्राइड इंडिया न्यूज़, वेब चैनल को | लाइक करें सब्सक्राइब एवं अपना आशीर्वाद देते रहें |

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश) सिहावल संवाददाता शाहिद खान

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment