होली त्यौहार के मद्देनजर अमिलिया थाना एवं सिहावल चौकी में बुलाई गई शांति समिति बैठक

सिंहावल सीधी (मध्य प्रदेश) जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर अमिलिया थाना टी आई अशोक पांडेय के कुशल नेतृत्व में थाना परिसर एवं सिहावल चौकी प्रभारी फूलचंद बागरी के द्वारा चौकी परिसर पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रशासनिक अस्तर से सिहावल तहसीलदार माइकेल तिर्की द्वारा समस्त नागरिकों को होली मिलन (रंग उत्सव) की अग्रिम बधाई दी गई | जहां पर व्यापारी सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहीं। साथ ही आगामी होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए समस्त लोगों से चर्चा करते हुए कहा गया कि शांति व्यवस्था बनाकर त्योहार मनाए। जिससे किसी प्रकार असामाजिक अराजक्ता ना उत्पन्न हो। होली का त्यौहार हंसी खुशी का पर्व होता है जिसे हंसी खुशी के साथ मिलजुल कर मनाएं साथ ही अमिलिया थाना टीआई अशोक पांडे के द्वारा सभी ग्राम पंचायत सरपंच को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने पंचायतों में उचित स्थान पर टैंकर की व्यवस्था करें और भाई चारे के साथ होली का त्यौहार मनाए वही अमिलिया थाना टीआई के द्वारा डीजे संचालकों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि होली के दिन यदि कोई भी डीजे संचालक अगर डीजे किराए पर देता है और बजाता है तो उसे जप्त कर लिया जाएगा | क्योंकि बच्चों 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही है जिसको लेकर शांति व्यवस्था के साथ भाईचारे और सद्भाव के साथ होली का त्यौहार मनाए |
वहीं बैठक में मौजूद रहे सिहावल तहसीलदार माइकेल तिर्की, अमिलिया थाना टीआई अशोक पांण्डेय, सिहावल चौकी प्रभारी फूलचंद बागरी, चितावरिया जनपद सदस्य जगजीवन लाल पटेल महुआर जनपद सदस्य जगजीवन पटेल बाघोर जनपद सदस्य इकबाल अंसारी भाजपा सिहावल मंडल अध्यक्ष राजेश्वर पटेल संतोष पाठक दददे खान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच गणमान्य नागरिक व्यापारी संघ पुलिस प्रशासन का अमला मौजूद रहा।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)