सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बाॅलीवुड की पांच फिल्में, पहले नंबर पर साउथ का कब्जा

0 2,286

भारतीय सिनेमा के इतिहास में अगर कोई फिल्म 100 करोड़ भी कमा लेती थी तो उसे ब्लाॅकबस्टर फिल्म माना जाता था। लेकिन आज के समय में अगर कोई फिल्म 100 करोड़ की भी कमाई कर ले तो उसे एवरेज कमाई माना जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आजकल बाॅलीवुड मूवी बनाने में ही 100 करोड़ लग जाते है। अगर बात करें बाॅलीवुड सुपरस्टार्स की तो आजकल उनकी पर फिल्म का बजट सौ करोड़ से ऊपर ही रहा है और कमाई में फिल्म, लागत से कई ज्यादा कमाई भी कर लेती है। बाॅलीवुड स्टार्स की फिल्में आजकल बाॅक्स ऑफिस के रिकार्ड तोड़ रही है। ये है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में-

बाहुबली-2 2017

‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की वह पहली फिल्‍म है जिसने दुनिया भर में 1810 करोड़ की कमाई का जादुई आंकड़ा पार किया था। राजामौली की इस फिल्‍म से पहले दिन से ही उम्‍मीद की जा रही थी कि यह फिल्‍म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। इन्‍हीं उम्‍मीदों पर खरे उतरते हुए ‘बाहुबली 2’ ने दुनियाभर में 1810 करोड़ की कमाई की। बता दें, 2015 में रिलीज ‘बाहुबली’ का दूसरा भाग ‘बाहुबली 2’ 2017 में सिनेमाघरों में उतरी थी। प्रभास और राणा दग्गुबाती फिल्म में लीड रोल में थे। इसमें अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment