दिव्येंदु और श्रुति मेनन के बीच फोन कॉल में क्या हुआ, अमेज़ॅन मिनी-टीवी पर फिल्म ‘1800 LIFE’ मुफ्त में देखें

अमेज़ॉन मिनी-टीवी का साइंस फिक्शन/टेक थ्रिलर ड्रामा ‘1800 LIFE’, टेक्नोलॉजी में छिपे हुए पहलुओं के बारे में है, जो आज के माहौल और युग में दैनिक जीवन के लगभग हर पहलू का हिस्सा है। मानवी बेदी द्वारा निर्देशित इस शार्ट फिल्म में नयें जमाने के अभिनेता दिव्येंदु (मिर्जापुर फेम) और श्रुति मेनन हैं । ‘1800 LIFE’, एक हास्य अभिनेता विशाल की कहानी है, जो अपने सुखी जीवन के अंधकारमय होने से उदास और निराश है व अपने जीवन को एक अंतिम परिणाम देने का निर्णय लेता है। हालाँकि, जैसे ही वह आख़िरी कदम उठाने वाला होता है, उसे एक कॉल आती है जो उसके जीवन को पलट देती है।
ऐसा क्या होता है, जो उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल देता है? अमेज़ॅन मिनी-टीवी पर फिल्म ‘1800 LIFE’ मुफ्त में देखें। सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले गुनीत मोंगा और अचिन जैन द्वारा निर्मित फिल्म ‘1800 LIFE’ मानवी बेदी द्वारा लिखित और निर्देशित है। अमेज़ॅन एडवरटाइजिंग के हेड गिरीश प्रभु ने कहा-“एक रोमांचक कहानी बताने के लिए हम अमेज़ॅन मिनी-टीवी, कहानीकार सिख्या एंटरटेनमेंट और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता दिव्येंदु जैसे बेहतर कॉम्बिनेशन की माँग नहीं कर सकते थे। यह कहानी न केवल पूरे भारत में हमारे दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि उन्हें यह सोचने पर भी मजबूर करेगी की हमारे जीवन पर टेक्नोलॉजी का क्या प्रभाव पड़ता है।”