Ganeshotsav 2021 Upay: इन दो राशियों पर मेहरबान रहते हैं गणेशजी, आज ही करें ये उपाय

Ganeshotsav 2021 Upay: पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। घर-घर गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना हो चुकी है। गणेशोत्वस 10 दिन चलेगा। 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ बप्पा की विदाई होगी। इस बीच, ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह इस बार की गणेश चतुर्थी दो राशि वालों के लिए बहुत खास होने वाली है। ये राशियां हैं – मिथुन और कन्या राशि। दोनों के ईष्ट देव भगवान गणेश है। दोनों राशि वाले इस गणेशोत्सव के दौरान विशेष उपाय करेंगे तो जीवन में बहुत लाभ होगा। पूरे गणेशोत्सव के दौरान गणपति बप्पा को 21 दूर्वा अर्पित करें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
Ganeshotsav 2021 Upay: Upay: 10 दिन करें ये काम, दूर होंगे सभी दुख
10 दिन विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। लड्डूओं का भोग लगाएं। गणेश चालीसा का पाठ करें।
हरे रंग के वस्त्र दान करें। माना जाता है कि इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन हरे रंग के कपड़े में धनिया बांधकर दान करें।
पुणे में दगडु सेठ हलवाई गणेश को भक्त ने चढ़ाया 5 किलो सोने का मुकुट, कीमत 6 करोड़
पुणे के प्रसिद्ध और सबसे पुराने गणेश मंदिरों में से एक – श्रीमंत दगडु सेठ हलवाई गणपति मंदिर को को सजाया गया है। यहां बप्पा को मोदक और मिठाई सहित महा भोग चढ़ाया गया था। खबर है कि गणेश चतुर्थी पर्व पर एक भक्त ने दगडु सेठ हलवाई गणपति मंदिर में 6 करोड़ रुपये मूल्य का 5 किलो सोने का मुकुट चढ़ाया है। देखिए तस्वीरें