श्रीराम चरित मानस और भारतीय संविधान मानव जीवन के पथप्रदर्शक – डाॅ मुन्नालाल देवदास 

श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान की तुलसी जयंती ग्राम सनौद में संपन्न 

0 94

 

– आगामी अलंकरण महोत्सव सिरकट्टी आश्रम जिला गरियाबंद में

 

– तुलसी जयंती समारोह में चार राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों का मिलन

 

श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में तुलसी जयंती समारोह मानस ग्राम सनौद में 19 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में पधारे मानस मंडलियों ,मानस मर्मज्ञों , कवि साहित्यकारों , समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने महाकवि गोस्वामी श्री तुलसीदास जी के जीवन दर्शन पर आधारित रोचक जानकारियां सुनाई । अतिथियों ने रामकथा को घर घर तक पहुँचाकर सामाजिक समरसता बढाने के लिए प्रेरित किया।

 

इसी प्रकार मंच पर आजीवन सदस्यों,दानदाताओं और प्रदेश के प्रतिभावानों का श्रीफल शाल प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मान हुआ । माताओं को श्रीराम चरित मानस ग्रंथ भेंट करके सम्मानित किया गया ।

 

इसी कडी में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के आगामी नवरत्न अलंकरण महोत्सव को सिरकट्टी आश्रम जिला गरियाबंद में मनाने हेतु प्रतिष्ठान के प्रांतीय उपाध्यक्ष राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास को ध्वज सौंपा गया।

 

इस अवसर पर डाॅ मुन्नालाल देवदास ने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीराम चरित मानस और भारतीय संविधान के आपसी संबंधों एवं मानवीय मूल्यों का उल्लेख किया ।

 

उन्होंने कहा कि श्रीराम चरित मानस और भारतीय संविधान दोनों ही मानव जीवन के आधार स्तंभ है। पथप्रदर्शक है। इन दोनों में मर्याद पुरुषोत्तम श्रीराम की तस्वीर अंकित है । इसलिए कह सकते हैं कि श्रीराम हमारे भारतीय संविधान की आत्मा है ।

राम हमारी संस्कृति है, राम हमारी आत्मा।

राम मर्यादा पुरुषोत्तम, राम है परमात्मा।।

 

आगे डाॅ देवदास ने कहा कि हम सब लोग श्रीराम चरित मानस और भारतीय संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाकर, भेदभाव को भूलकर भारत में फिर से रामराज्य स्थापित कर सकते हैं । इसके लिए हमें नई पीढ़ी को साथ लेकर सामूहिक जनजागरण अभियान चलाना जरुरी है । इस दिशा में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ प्रयासरत है।

 

कार्यक्रम के अंत में आगामी मानस नवरत्न अलंकरण महोत्सव को सिरकट्टी आश्रम जिला गरियाबंद में मनाने हेतु श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान का ध्वज सम्मानपूर्वक डाॅ देवदास को सौंपा गया ।

 

संयोग की बात है कि मंच पर प्रतिष्ठान के तीन राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक जगदीश देशमुख प्रांताध्यक्ष , सीताराम साहू प्रांतीय प्रवक्ता और सेवकराम नेले वरिष्ठ संरक्षक ने प्रतिष्ठान का ध्वज प्रांतीय उपाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्नालाल देवदास को सौंपा।

 

समरोह के मुख्य अतिथि कांकेर लोक सभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मोहन मंडावी तथा अध्यक्षता श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, प्रमोद जैन अध्यक्ष नगर पंचायत गुण्डरदेही, डीगेंद्र नाथ ठाकुर, सरपंच ग्राम पंचायत सनोद, चित्रांगद साहू ग्रामीण अध्यक्ष, लीलाराम सोनबेर , सेवकराम नेले राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक थे।

 

समारोह को सफल बनाने में कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति पांडे, महासचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर , प्रांतीय प्रवक्ता सीता राम साहू , कोषाध्यक्ष छगन यदु, तामेश्वर साहू, गोपाल वर्मा, रोहित जंघेल, लीलार सिन्हा, डा लक्ष्मण ऊमरे, कांशी राम जैन, गुप्तेश्वर बघेल, राजहंस भरद्वाज, श्रीमती नूतन साहू, संगीता निषाद पुष्पा मिश्रा, डाॅ रेखराम साहू, चिम्मन साहू एवं समस्त सनौद ग्रामवासियों का योगदान रहा। आभार सरपंच डीगेंद्रनाथ ठाकुर ने की और मंच संचालन जयकांत पटेल व रामकुमार साहू ने किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment