Bihar Panchayat Election 2021: दूसरे चरण की अधिसूचना आज, कल से पर्चा दाखिला, दावेदारों को करना होगा इन नियमों का पालन

0 1,517

पर्चा दाखिला के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से बड़ी तैयारी की गई है। प्रखंड स्‍तर पर बीडीओ निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। कई नामित समायक निर्वाची अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में उनका सहयोग करेंगे। प्रखंड स्‍तर पर जिला परिषद पद के प्रत्‍याशियों का छोड़कर अन्‍य सभी पदों का पर्चा दाखिला होगा। जिला परिषद के दावेदार एसडीओ के पास पर्चा दाखिल करेंगे। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि हर कैंडिडेट को पर्चा दाखिला के वक्‍त सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। प्रत्‍याशियों से निर्धारित प्रपत्र पर नामांकन लिया जाएगा। उनके शपथ पत्र पूरी तरह से भरे हुए होने चाहिए।

निर्वाचन क्षेत्र का ही हो चाहिए प्रस्‍तावक 

प्रत्‍याशियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र के ही किसी शख्स को प्रस्तावक के रूप में ले जाना होगा। प्रत्‍याशी को खुद भी उसी क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए। नामांकन पत्र के साथ एनआर रसी की मूल प्रति संलग्‍न करनी है। आरक्षित वर्ग के उम्‍मीदवारों के लिए अपना जाति प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है

पर्चा दाखिला के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से बड़ी तैयारी की गई है। प्रखंड स्‍तर पर बीडीओ निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। कई नामित समायक निर्वाची अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में उनका सहयोग करेंगे। प्रखंड स्‍तर पर जिला परिषद पद के प्रत्‍याशियों का छोड़कर अन्‍य सभी पदों का पर्चा दाखिला होगा। जिला परिषद के दावेदार एसडीओ के पास पर्चा दाखिल करेंगे। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि हर कैंडिडेट को पर्चा दाखिला के वक्‍त सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। प्रत्‍याशियों से निर्धारित प्रपत्र पर नामांकन लिया जाएगा। उनके शपथ पत्र पूरी तरह से भरे हुए होने चाहिए।

निर्वाचन क्षेत्र का ही हो चाहिए प्रस्‍तावक 

प्रत्‍याशियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र के ही किसी शख्स को प्रस्तावक के रूप में ले जाना होगा। प्रत्‍याशी को खुद भी उसी क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए। नामांकन पत्र के साथ एनआर रसी की मूल प्रति संलग्‍न करनी है। आरक्षित वर्ग के उम्‍मीदवारों के लिए अपना जाति प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment