नशा मुक्त फार विकसित भारत – संकल्प अभियान का हुआ आयोजन

0 70

घोसी (जहानाबाद) शहीद ओमप्रकाश पासवान चौक के प्रांगण परिसर में नशा मुक्त फार विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन! जहां कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य मोहम्मद समशाद शाई, घोसी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार तिवारी,पवन कुमार दास,माय भारत केन्द्र जहानाबाद के युवा अधिकारी हिमांशु कुमार, जदयू नेता बिरेंद्र कुशवाहा, पुर्व जिला परिषद के सदस्य जगदीश प्रसाद, जयप्रकाश कुमार, बाड पार्षद रविश कुमार,गौतम कुमार, समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया! इस दौरान युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने के साथ प्रत्येक व्यक्ति को नशें के दुष्परीणामो के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य एवं सशक्त युवा शक्ति के निर्माण हेतु नशामुक्त युवा ,फार विकसित भारत के संकल्प के लिए शपथ दिलाया गया! इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण किया गया। वहीं स्वच्छता ही सेवा है के तहत साफ सफाई का कार्य किया गया ! साथ ही नशामुक्त के तहत जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान को चलाकर नशा न करने की बात कही गई! इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद समशाद शाई ने कहा की हमारी सरकार ने जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत पैन ,पोखर,व कुआं का जिर्णोद्धार कर रही है, जिससे भुमिगत जल श्रोतों का पुनर्भरण हो रहा है! उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को पौधा रोपण करने की बात कही! वहीं पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार तिवारी ने ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए युवाओं को बधाई देते हुए कहा युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है और हमारी राष्ट्र शक्ति को नशे से दूर रहने की अपील की ! वहीं माय भारत केन्द्र जहानाबाद के युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने कहा कि मेरा युवा भारत जहानाबाद के द्वारा युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा युवाओं को नशामुक्त एवं स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नशामुक्त युवा, फार विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है! जहां युवा अपने गांव प्रखंड एवं जिले को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए वहीं पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण करने की बात कही ! जवकी कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र भागवत राष्ट्रीय औरगेनाईजेशन के सचिव नवीन कुमार ने की!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment