उपनिर्वाचन को लेकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक आयोजित

रिपोर्टर -सोहन श्याम
डिंडौरी-जनपद पंचायत करंजिया के सभाकक्ष में उपनिर्वाचन के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान केंद्रों के प्रधान पाठक, ग्राम पंचायत सचिव, बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, बैठक व्यवस्था सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान तहसीलदार सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का समय रहते निरीक्षण कर आवश्यक कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।