Today in Indore: इंदौर शहर में आज 30 अगस्त को क्या हैं खास कार्यक्रम, जानिए यहां

0 1,583

 

इंदौर, Today in Indore । इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। इस खबर में 30 अगस्त को दिनभर शहर में होने वाले धार्मिक-सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक सहित विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

– प्रतिभावान खिलाड़‍ियों के चयन के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम में शारीरिक जांच देवी अहिल्या विश्वविद्यालय खेल परिसर में सुबह 9 बजे से होगी। इसके लिए इंदौर जिले से 2 हजार 285 खिलाड़‍ियों ने आवेदन किया है।

– एरोड्रम रोड स्थित महावीर बाग पर प्रवीण ऋषि महाराज के सानिध्य में आनंद तीर्थ नवकार कलशों को मंत्रों की ऊर्जा से परिपूर्ण सुबह 8 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्र ध्वनि से पूरा परिसर गूंजेंगा। महाराजश्री मंत्र की महत्ता पर संबोधित करेंगे। 150 श्रावक-श्राविका कलश लेकर आयोजन में शामिल होंगे।

– आनंद बाल गोकुलम की मटकी सजाओं प्रतियोगिता बाल संस्कार केंद्र दत्त नगर में शाम 5.30 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न प्रकार की मटकी प्रतियोगियों द्वारा सजाई जाएगी। श्रेष्ठ मटकी सजाने वालों को पुरुस्कृत किया जाएगा।

– कैथोलिक धर्म समाज द्वारा नौ दिनी प्रार्थना की शुरुआत रेड चर्च में शाम 6.15 बजे होगी। प्रार्थना में शामिल लोगों द्वारा कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। इस अवसर पर शारीरिक दूरी के नियम के पालन करने की अपील की गई है।

– इस्कान मंदिर निपानिया में सुबह 7 बजे आरती होगी। इसके बाद भजन और रात 12 बजे महाआरती होगी।

– गोपाल मंदिर राजवाड़ा में सुबह 6 बजे पंचामृत स्नान व अभिषेक होगा। इसके बाद भगवान को नवीन वस्त्र पहनाए जाएंगे। साथ ही भगवान का विशेष शृंगार होगा।

– बड़ा गणपति स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर जन्माष्टमी के दिन भगवान रणछोड़ का पांच किलो चांदी से आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। कृष्ण जन्म के पूर्व रात 11.30 बजे भगवान शालिग्राम का पंचामृत से अभिषेक होगा और रात 12 बजे महाआरती होगी।

– आडा बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में दोपहर 3 बजे भजन कीर्तन होंगे। इसके बाद रात 10 से 12 बजे तक भगवान कृष्ण जन्म की कथा होगी। रात 12 बजे जन्म आरती की जाएगी।

– श्रीविद्याधाम एरोड्रम रोड पर मुख्य महोत्सव रात 10.30 बजे से होगा। इस अवसर पर 21 विद्वान मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक पूजन करेंगे। इसके बाद श्रृंगार और जन्म आरती की जाएगी।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment