Indore News: VIDEO देशराग कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों के साथ जमकर नाचे सांसद शंकर लालवानी

0 1,896

Indore News: इंदौर। लोक संस्कृति मंच और नगर निगम द्वारा देशराग कार्यक्रम का आयोजन गांधी हाल में किया गया। इसमें 75 कलाकारों और बीएसएफ के बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बीएसएफ ने हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई जो उपस्थितों में आकर्षण का केंद्र बनी।कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों के साथ आजादी के तरानों पर सांसद शंकर लालवानी जमकर नाचे।

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुसार देशभर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मंत्री तुलसीराम सिलावट, बीएसएफ के आईजी अशोक कुमार यादव और नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल उपस्थित थे। संचालन सुगंधा बेहरे ने किया। आभार संगीत गुरुकुल के गौतम काले ने माना।

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment