The Kapil Sharma Show: अक्षय कुमार से फैन बोली- शाहरुख खान से बात करवा दो, देखें वीडियो में आगे क्या हुआ

0 1,520

he Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पहुंचे थे। वह अपनी नई फिल्म ‘बेलबॉटम’ (Bell Bottom) के प्रमोशन के लिए आए थे। उनके साथ मूवी की अन्य कलाकार हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और वाणी कपूर (Vani Kapoor) भी थीं। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और अक्षय के बीच काफी मजाक-मस्ती हुई। इस बार शो में ऑडियंस भी आई हैं। पिछले साल कोरोना के बढ़ते केस और लॉकडाउन के कारण दर्शकों को द कपिल शर्मा शो में आने की अनुमति नहीं थी। लेकिन नए सीजन कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके ऑडियंस को एंट्री दी जा रही है।

अक्षय ने किया कॉल

दर्शकों के इंटरेक्शन के दौरान एक युवती ने कहा कि वह एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ हाइजैक होना चाहती हैं। उन्होंने अभिनेता के लिए अपने मोहब्बत का इजहार भी किया है। लड़की ने अक्षय कुमार से शाहरुख से बात कराने की रिक्वेस्ट की। इसके बाद अक्षय ने खान को कॉल भी किया, लेकिन उनका फोन स्वीच ऑफ बता रहा था। तब फैन ने कहा कि सर दूसरे नंबर पर कॉल कर लीजिए।

गौरी खान को कॉल करने को कहा

फैन की बात सुनकर कपिल शर्मा और बाकी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। कपिल कहते हैं- शाहरुख खान पीसीओ पर काम करते हैं। तभी अक्षय कुमार कहते हैं कि मैं शाहरुख के दूसरे नंबर पर ट्राई करता हूं। फिर युवती कहती हैं- सर उनकी पत्नी गौरी खान को कॉल कर लीजिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment