Bhadrapada Month 2021: भादो में इन दो देवताओं की करें पूजा, हर परेशानी से मिलेगी मुक्ति

0 1,499

Bhadrapada Month 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार आज से सावन का महीना खत्म हो रहा है और भादों का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने को भाद्रपद के नाम से भी जानते हैं। यह चातुर्मास का दूसरा महीना होता है। इस साल भादों का महीना 23 अगस्त से शुरू हो रहा है और 20 सितंबर के खत्म होगा। सावन में जिस तरह शिव की पूजा की जाती है उसी तरह भादों में भगवान कृष्ण और गणेश जी की पूजा की जाती है। यहां हम बता रहे हैं कि भादों के महीने में किन बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

भादों के महीने में क्या करना बेहतर

भादों के महीने में शारीरिक शुद्धि के लिए शाकाहारी भोजन करना चाहिए।

इस महीने में भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।इस महीन में दान पुण्य करने से काफी पुण्य मिलता है। हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को कपड़े और अनाज का दान करना चाहिए।

इस महीन में दान पुण्य करने से काफी पुण्य मिलता है। हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को कपड़े और अनाज का दान करना चाहिए।

भादों के महीने में पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। कोशिश करें कि इस महीने में एक बार गंगा नदी में जरूर नहाएं।

शास्त्रों के अनुसार इस महीने में आरामदायक चीजों का लाभ नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से भागवान नाराज होते हैं। भादों में पलंग पर सोने और दो बार खाना खाने से बचना चाहिए।

इस महीने प्याज, लहसुन खाने से बचना चाहिए और खासकर मांस और मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।

भादों में शहद, दही-भात, मूली और बैंगन का सेवन वर्जित है।

भादों में झूठ बोलने और किसी को धोखा देने से भगवान नाराज होते हैं।

भादों मास का महत्व

चतुर्मास के दूसरे महीने को भाद्रपद कहा जाता है। यह महीना भगवान विष्णु और गणपति बप्पा की उपासना के लिए उपयुक्त होता है। इस महीने में मुख्य रूप से श्री कृष्ण जनमाष्टमी, हरतालिका तीज, गणेशोत्सव, ऋषि पंचमी, अनंत चतुर्दशी समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है इसलिए विष्णु के मंत्रों का जाप करने से आपकी सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment