शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर -सोहन श्याम
बजाग-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में सीएमसीएलडीपी कक्षाओं के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में श्री राजेंद्र प्रसाद दुबे जी ने विद्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र सेवा के प्रति उनके योगदान के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।
इसके उपरांत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण के संदेश पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण को बचाने हेतु शपथ भी ली।
कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, समस्त मेंटर्स, नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति के सदस्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।