सेवा संकल्प अभियान के तहत खरगहना में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम

0 18

रिपोर्टर -सोहन श्याम

 

बजाग, जिला डिंडोरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खरगहना में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण, रंगोली, चित्रकला तथा सुपोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री धर्मेन्द्र चौहान, विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री मनीष मरावी, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, मेंटर्स, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, समस्त शिक्षकगण एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसके साथ ही श्री बबलू गौतम श्री रविकांत दुबे (सेवा भारती सचिव), श्री जशवंत मानिकपुरी (पंचायत सचिव) सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पोषण एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदेश प्रस्तुत किए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment