गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी, युवक की मौत

0 468

सीधी। शनिवार को करीब 3 बजे सीधी जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसी दौरान बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नकझर खुर्द में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 24वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गणपति केवट, पिता रामनाथ केवट, निवासी नकझर खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से गणपति केवट इसकी चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment