भगवान परशुराम मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

0 25

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। भगवान परशुराम मंदिर, परशुरामपुरी में चल रहे समेकित पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 18.59 करोड़ रुपए की लागत से परियोजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को अब तक 13.705 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।

 

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सत्संग भवन, मुख्य मंदिर के आसपास रिटेनिंग वॉल, कॉलम निर्माण समेत अन्य कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सत्संग भवन में फॉल सीलिंग, फायर संबंधी कार्य और दीवारों पर स्टोन क्लैडिंग का कार्य प्रगति पर मिला।

 

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में दिन-रात तेजी लाकर 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि पूर्ण हो चुके कार्यों को आंशिक रूप से हैंडओवर किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment