परिवहन कार्यालय का संभागीय परिवहन अधिकारी ने किया निरीक्षण

0 71

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी मुरादाबाद राजेश सिंह ने शनिवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के कार्यों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान कार्यालय भवन में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई। एक आवेदक द्वारा इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट बनवाने की जानकारी लेने पर अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा कराकर ही कार्य कराया जाए।

 

अधिकारी ने परिवहन विभाग के पटल सहायकों से उनके कार्यों की जानकारी ली और वाहन संबंधी कार्य कराने आए लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने उपस्थित रजिस्टर एवं कैश बुक की जांच की।

 

निरीक्षण के दौरान लाइसेंस आवेदकों से भी बातचीत की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनता के कार्यों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment