खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में     04- सितंबर 2026 शुक्रवार

0 57

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं

🔴👉आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

🔴👉बाढ़ से डूबते,उतराते शहर एवं गांव, और सिस्टम घूम रहा विकास की तस्वीरों में।

🟥👉सीधी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने मांग करते हुए कहा है कि शिक्षकों की अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति खत्म कर मूल विद्यालयों में भेजे जाएं।

🟥👉सरकारी ऑफिसों में कसने जा रहा शिकंजा,ऑन ड्यूटी रील्स बनाने वालों की अब खैर नहीं।

🟠👉मध्य प्रदेश में टीईटी परीक्षा के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन डेढ़ लाख शिक्षकों में सिर्फ 2575 शिक्षकों ने भरा फॉर्म। क्या जाएगी नौकरी बड़ा सवाल?

🟠👉सावधान, मौसम दिखाने वाला है अभी अपना रौद्र रूप, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ मेंअभी भी आफत की बारिश का अनुमान।

🟠👉जयशंकर बोले- तेल खरीद पर रोक से जंग नहीं थमेगी, बातचीत से ही खत्म होगी, भारत यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए मध्यस्थता को तैयार।

🟠👉ISRO ने GSLV-रॉकेट से इमेजिंग सैटेलाइट को स्पेस में भेजा, 36 हजार km ऊपर से पाकिस्तान-चीन पर नजर रखेगा; आपदा में भी मदद करेगा

🟠👉बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती की तैयारी है। सरकार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ग्रेडेड प्वाइंट सिस्टम लाने पर काम कर रही है। इसके तहत हर उल्लंघन पर लाइसेंस से प्वाइंट काटे जाएंगे। तय सीमा तक प्वाइंट कम होने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जा सकेगा।

🟠👉राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दलित छात्रा के पिता पर हमला करने वाले व्यक्ति को संरक्षण दिया जा रहा है।

🟠👉सरकारी स्कूलों में बाहरियों के प्रवेश पर रोक रहेगी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार।

🟠👉चीनी एक हफ्ते में ₹2.51 सस्ती, फुटकर कीमत ₹65.08 से गिरकर ₹62.57 प्रति किलो हुई, थोक भाव भी ₹60.39 से ₹57.62 किलो पर आया

खेल समाचार

⛔👉🏏महिला एशिया कप क्रिकेट में भारत ने हांगकांग को हराया, स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बनी, मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा,भारतीय टीम पहुची एशिया कप के सेमीफाइनल में।

❤️‍🩹आप सभी का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤️‍🩹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment