बाणसागर बांध से सोन नदी में छोड़ा जाएगा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

0 249

रीवा/सीधी, 30 अगस्त 2026। बाणसागर बांध का जलस्तर आज सुबह 6 बजे की स्थिति में 341.58 मीटर पहुंच गया है। जलाशय में लगातार हो रही पानी की आवक और कैचमेंट क्षेत्र में वर्षा को देखते हुए बांध का निर्धारित जलस्तर बनाए रखने के लिए दोपहर 12 बजे 6 रेडियल गेट 2-2 मीटर तक खोले जाएंगे।

इन गेटों से लगभग 2454 क्यूमेक पानी प्रति सेकंड सोन नदी में छोड़ा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इससे अधिक जल प्रवाह स्पिल ओवर के माध्यम से भी सोन नदी में छोड़े जाने की संभावना है।

प्रशासन ने मैदानी अमले को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाणसागर बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सोन नदी के दोनों किनारों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मुख्य अभियंता, गंगा कछार जल संसाधन विभाग, रीवा के आदेशानुसार संबंधित अमले को सतर्क रहने और निचले क्षेत्रों में आवश्यक अलर्ट जारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

⚠️ अपील: सोन नदी के किनारे रहने वाले लोग नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment