सीधी में खाद वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल!

0 522

पटेल पुल स्थित खादी/खाद गोदाम का वायरल वीडियो चर्चा में, महिला किसान विमला देवी गांव सतनरा का फूटा गुस्सा

 

प्राइड कदम समाचार | सीधी

 

सीधी जिले के पटेल पुल स्थित खाद गोदाम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला विमला देवी किसान दावा करती दिखाई दे रही है कि वह पिछले पांच दिनों से खाद लेने के लिए गोदाम के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसे खाद नहीं मिल सकी। जरूरतमंद किसान होने के बावजूद लगातार इंतजार से नाराज महिला का आक्रोश कैमरे में कैद हो गया।

 

इस वायरल वीडियो के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—

 

– क्या किसानों को नियमों के अनुसार समय पर खाद का वितरण किया जा रहा है?

– यदि पर्याप्त खाद उपलब्ध है, तो किसानों को बार-बार क्यों लौटाया जा रहा है?

– जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर अब तक मौन क्यों हैं?

– क्या महिला किसानों को इस तरह परेशान होना पड़ रहा है?

– आखिर खाद गोदाम की व्यवस्था किसके संरक्षण में संचालित हो रही है?

 

हालांकि वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सही हैं, तो संबंधित अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाना आवश्यक है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से खेती-किसानी का कार्यये प्रभावित हो सकता है।

 

अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह इस मामले की जांच कर किसानों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाता है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment