पिपराव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.080 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत कार्रवाई, जब्त गांजे की कीमत करीब 75 हजार रुपये

0 209

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी

सीधी। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत सीधी जिले की पिपराव चौकी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके एक साथी की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में पिपराव चौकी पुलिस ने 28 जुलाई को ग्राम बघवार के अंधियारी बगीचा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से उमेश कुमार कुशवाहा (33 वर्ष), निवासी चोरगड़ी, थाना रामपुर नैकिन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से काले रंग के बैग में रखे ब्राउन टेप से पैक पांच पैकेट गांजा बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर गांजे का कुल वजन 5.080 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद गांजा उसे सुरेन्द्र द्विवेदी निवासी चोरगड़ी ने बिक्री के लिए दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि सह-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक राममणि मिश्रा, आरक्षक प्रदीप सेन, सचिन साहू, अनिल यादव सहित संपूर्ण पिपराव चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment