ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित

ग्राम पंचायतों में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण

0 80

 

 

डिंडौरी, 23 जुलाई 2026

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

डिंडौरी-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में बुधवार 22 जुलाई 2026 को जिला पंचायत सभाकक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सहायक आयुक्त संगठन श्री पंकज जैन, जिला समन्वयक सुश्री संगीता सोनी, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक तथा 3000 से अधिक जनसंख्या वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों ने सहभागिता की।

कार्यशाला में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत स्तर पर कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण कर संग्रहण, उसके सुव्यवस्थित परिवहन तथा वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों एवं अधोसंरचनाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment