कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को दिखाई हरी झंडी

रिपोर्टर-सोहन श्याम
डिंडौरी- भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का शुभारंभ रविवार को कंपनी चौक, समनापुर से मेकलसुता कॉलेज तक निकली गई जिसमें कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सम्मलित हुई l इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से भक्ति एवं उल्लास के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में डिंडौरी एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने भगवान श्री जगन्नाथ से जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी नागरिकों को रथयात्रा की शुभकामनाएँ दीं। प्रशासन द्वारा रथयात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से सुनिश्चित की गईं।