युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम ट्रेलर का प्रथम शहपुरा आगमन, भव्य स्वागत के साथ शहीद स्मारक पर किया  पौधरोपण

0 99

(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव )

शहपुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम ट्रेलर के प्रथम शहपुरा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शहीद स्मारक परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल अग्रवाल, ज्ञानदीप त्रिपाठी, रामलाल रजक, मनोज सोनी, बबलू अवधिया, नितिन गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, हरीश साहू, मुकेश गुप्ता, प्रियंका आर्मो, श्वेता जैन, आदित्य गुप्ता, ईशान पाठक, नीरज राजपूत, रवि साहू, गुड्डा सोनी, नवीन विश्वकर्मा, हरिहर रजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस दौरान आयोजित संगठनात्मक बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

प्रदेश अध्यक्ष श्याम ट्रेलर ने कार्यकर्ताओं के आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की सबसे बड़ी ताकत युवाशक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए भाजपा की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। स्वागत, पौधरोपण एवं संगठनात्मक संवाद के साथ कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment