बम्हनी बंजर के रघुवंशी मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0 129

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

मंडला | बम्हनी बंजर।

मंडला जिले के बम्हनी बंजर नगर के रघुवंशी मोहल्ला में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

रिपोर्ट: ओमकार पटेल, जिला ब्यूरो, मंडला.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment