खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 99

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

अमावस्या,मंगलवार, 14 जुलाई 2026

🔴👉अतिक्रमण बन रही विस्फोटक समस्या,अतिक्रमण की चपेट में गांव की सभी सड़कें, सीधी प्रशासन नहीं देता ध्यान, तहसीलदार नहीं मांगते पटवारियों से रिपोर्ट।

⛔👉गुजरात में फैला चांदीपुरा वायरस, एक महीने में 12 बच्चों की मौत, तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव, मक्खी से फैलती है बीमारी,इसकी नहीं बनी है वैक्सीन।

🔵👉अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी,’मेरी हत्या हुई तो ईरान का मिट जाएगा नामोनिशान, उत्तराधिकारी जेडी वेंस लेंगे फैसला।

🔵👉ब्रिटेन का कड़ा फैसला, ईरानी सेना IRGC को घोषित किया आतंकी संगठन, समर्थन करने वालों को मिलेगी सख्त सजा।

🔵👉कलकत्ता हाईकोर्ट बोला-TTE सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं,इसी वजह से ट्रेनों में लूट की घटनाएं होती हैं, रेलवे एक्शन ले।

🔵👉 ब्लास्ट ➖नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का जवान शहीद,चार घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे, तभी गाड़ी उड़ाई।

🔵👉राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले 3 टीएमसी सांसद अब भाजपा के टिकट पर जायेंगे उच्च सदन, भरा नामांकन।

🔵👉महाराष्ट्र में फडणवीस ने 2,430 दिनों तक सीएम पद पर रहने का बनाया रिकॉर्ड, शरद पवार को छोड़ा पीछे।

🔵👉मध्य प्रदेश,राजस्थान-गुजरात में अगले 7 दिन बारिश के आसार कम,तापमान 35 डिग्री से ज्यादा; अरुणाचल में बादल फटा; चीन सीमा पर ITBP के 15 जवान फंसे।

🔵👉अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन केस में कोर्ट का एक्शन, 8 आरोपियों को झटका, कोर्ट से नहीं मिली राहत।

🔵👉ईरान का यूएई के टैंकर पर मिसाइल हमला, हॉर्मुज में एक भारतीय की मौत, आठ क्रू मेंबर घायल।

🔵👉इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव, गाजा युद्ध के बाद नेतन्याहू के नेतृत्व पर जनता की अग्निपरीक्षा।

🔵👉जम्मू कोर्ट ने ‘आपत्तिजनक’ किताबों के वितरण मामले में तीन प्रकाशकों को 10 दिन की हिरासत में भेजा।

खेल समाचार

⛔👉🏏भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का आज पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच बर्मिंघम में 3:30 बजे से खेला जाएगा। टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, नजर आएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली।

⛔👉🏏भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज के पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, जोश टंग करेंगे डेब्यू।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment