एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

0 109

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। थाना खुटार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

 

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने ब की 9 जून को थाना खुटार में दर्ज मुकदमा संख्या 179/2026 में आरोपी गुड्डू शर्मा 27 वर्ष निवासी ग्राम हरनाई पर एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

 

रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मैलानी रोड स्थित धनसिंहपुर मोड़ पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे के अलावा पुलिस पर हमला और अवैध हथियार रखने के संबंध में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, उo निo विवेक कुमार , उo निo सोहन लाल आदि शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment