विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामोन्नति संस्थान द्वारा महोबा में एक गोष्ठी का किया गया आयोजन

0 96

राम सिंह

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामोन्नति संस्थान सभागार महोबा में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्था के कार्यकर्ताओं ग्रामीण क्षेत्र से महिला व पुरुष किसानों ने अपनी सहभागिता दर्ज की और अपने-अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामोन्नति संस्थान के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिवकुमार गोस्वामी जी ने की उन्होंने अपने विचार रखते हुए जलवायु जोखिमो के बारे में बताया बढ़ते तापमान व जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की सभी को इस धरती को हरा भरा रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व उनकी सुरक्षा करने के लिए प्रण लेने की बात कही इसी क्रम में संस्था की निदेशिका कल्पना खरे जी ने वृक्षों की लगातार हो रही कटान के लिए इसके होने वाले दुष्परिणामों को बताया व सभी से इसको रोकने के लिए जिम्मेदारी लेने की बात कही साथ ही वृक्षारोपण वह जल संरक्षण व ऊर्जा संसाधनों का कम दोहन करने को लेकर अपनी बात रखी इसी क्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष जेपी यादव ने सभी साथियों को अपने कार्य क्षेत्र में वृक्षारोपण हुआ उनकी सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी इसी क्रम में संस्था के महेश चौरसिया ने किसानों को खेती के साथ-साथ बागवानी व मेड पर पेड़ लगाने की बात कही अंत में गोस्वामी जी की अध्यक्षता में सभी साथियों को पर्यावरण की रक्षा हेतु एक शपथ दिलाई गई व संस्था की तरफ से सभी गांव से आए हुए महिला पुरुष किसानों को फलदार पौधे वितरण किए गए आज के कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में समाजसेवी राम जी गुप्ता उपस्थित रहे साथ ही संस्था की तरफ से महेश राजपूत महेश चौरसिया उषा अग्रवाल राकेश कुमारी उमाशंकर लक्ष्मी नीरज राना ने अपनी सहभागिता दर्ज की l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment