बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0 143

 

 

 

अजनर (महोबा)। थाना अजनर क्षेत्र के ग्राम आनन्दपुरा में पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। नशे की हालत में मां के साथ मारपीट कर रहे बेटे को रोकने के दौरान हुए विवाद में पिता द्वारा किए गए प्रहार से बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम आनन्दपुरा निवासी भगवत पुत्र नन्हे भाई गुरुवार शाम शराब के नशे में अपनी मां रम्भी के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान पिता नन्हे भाई ने उसे समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि इसके बाद पिता ने गुस्से में डंडे और पत्थर से उस पर हमला कर दिया, जिससे भगवत गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अजनर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता नन्हे भाई के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment