NEET पेपर लीक पर युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सांसद आवास का घेराव
वाटर कैनन के बीच गरजा विरोध, पुलिस-कार्यकर्ताओं में झड़प

प्राइड इंडिया न्यूज़ | रिपोर्ट
NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस तथा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस गंभीर मामले में जवाबदेही से बच रही है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
पुलिस द्वारा वाटर कैनन चलाए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे। स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए सांसद आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कुछ समय तक चले प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में लगातार विरोध और राजनीतिक बयानबाजी जारी है, वहीं इस प्रदर्शन ने मामले को लेकर सियासी माहौल और गर्म कर दिया है।