प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी कल लेंगी विकास कार्यों की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

0 189

 

डिंडौरी : 07 मई, 2026

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री तथा डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी 08 मई 2026 को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी प्रस्तावित विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

 

बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय प्रमुख एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रभारी मंत्री द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जाने की संभावना है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment