सोशल मीडिया पर बदनाम कर ब्लैकमेलिंग करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

0 337

इंस्टाग्राम/थ्रेड्स पर आपत्तिजनक पोस्ट कर मांग रहा था पैसे, साइबर जांच के आधार पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

खबर:

सीधी। सोशल मीडिया के जरिए आमजन को बदनाम कर अवैध वसूली करने वाले एक शातिर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम और थ्रेड्स जैसे प्लेटफॉर्म पर फरियादी की फोटो-वीडियो पोस्ट कर अशोभनीय टिप्पणियां करता था और सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 296(1), 351(3), 308(8) BNS एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य और आईपी एड्रेस ट्रैक किए गए। जांच के आधार पर आरोपी रवि केवट (25), निवासी डैनिहा, थाना कोतवाली सीधी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जिसमें आपत्तिजनक पोस्ट और चैट के साक्ष्य मिले हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली, साइबर सेल टीम और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment