शहपुरा की होनहार दामिनी गौलिया ने 10वीं बोर्ड में लहराया परचम, 89% अंकों से प्रथम श्रेणी हासिल

0 5,273

शहपुरा | जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम में शहपुरा की छात्रा दामिनी गौलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। दामिनी सांदीपनि विद्यालय, शहपुरा की छात्रा हैं।

दामिनी गौलिया, संतोष गौलिया की सुपुत्री एवं शहपुरा के पत्रकार संदीप गौलिया की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

दामिनी ने कुल 500 अंकों में से 445 अंक प्राप्त किए। विषयवार अंक इस प्रकार हैं— हिंदी में 96, अंग्रेज़ी में 71, ब्यूटी एंड वेलनेस में 96, गणित में 88, विज्ञान में 87 तथा सामाजिक विज्ञान में 78 अंक। उनका यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन को दर्शाता है।

परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने दामिनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

दामिनी गौलिया की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहपुरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। सभी ने आशा जताई है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment