जहानाबाद के अंबेडकर चौक पर मनाई गई बाबा साहेब की भव्य जयंती

जहानाबाद ! जहानाबाद जिले के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण/ पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने की ! जबकि मंच का संचालन जिला सचिव रामजीवन पासवान ने किया, इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विशेष चर्चा करते हुए आधुनिक भारत के संविधान के सिल्पकार बताया! उक्त मौके पर जहानाबाद के जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब के संदेश को घर-घर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने इस तरह के आयोजन हेतु जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित करने की बात कही! वहीं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने कहा कि बाबा साहब देश को एक अनमोल संविधान दिया है जिससे सारे हक अधिकार के साथ-साथ समानता का अधिकार मिला और उच्च नीच भेदभाव समाप्त हुआ ! उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कहीं भेदभाव पनपता है तो इस पर कड़ी कार्रवाई होगी,। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने शिक्षा ग्रहण करने हेतु कहा कि आधा रोटी खाइए लेकिन बच्चों को जरूर पढाईए ! जवकी एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामजीवन पासवान एवं जिलाअध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है, जिससे विकास के सारे बंद दरवाजे खुलते हैं। इसलिए हर परिवार को उच्च से उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। कार्यक्रम में भाग लेने वालों में माननीय विधायक राहुल कुमार,जहानाबाद के जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान , अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, SDPO घोसी संजीव कुमार, डीएसपी साइबर क्राइम गोपाल कृष्ण, डीएसपी यातायात संतोष कुमार ,डीएसपी पुलिस लाइन धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव , राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय, एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार निराला , राम सिंहासन दास, गजेंद्र प्रसाद, राजद के जिला प्रवक्ता डॉ शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव, जिला महासचिव विनोद यादव, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, विजय कुमार सत्कार, हरिनारायण द्विवेदी,भूषण सिंह, पप्पू ठाकुर,रामाधार सिंह, सुरेश कुशवाहा, रमेश यादव ,डा.अशोक पासवान ,जितेंदर कुमार, शिवकुमार चौधरी , मनोज चौधरी ,नगर परिषद अध्यक्ष रुपा देवी ,अशोक पासवान, पूर्व मुखिया सह राजद नेत्री अनिता देवी, शिक्षिका सरिता कुमारी,अर्जुन राम ,बंसी दास, विजय चौधरी, कुवर विजय चौधरी , प्रधान सहायक संजय कुमार एवं सत्येंद्र कुमार,साहेब लाल, सत्येंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, धनंजय कुमार,जगधर बैठा, विजेंद्र चौधरी, मुन्ना चौधरी, दीपक चौधरी, सुदर्शन प्रसाद, रूद्रसेन जी, गुरुदेव पासवान,समेत बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया!
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार