सीधी के अभय गुप्ता ने 10वीं बोर्ड में किया कमाल, 498 अंक लाकर प्रदेश मेरिट में बनाया स्थान

सीधी | रिपोर्ट
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम 2026 में सीधी जिले के छात्र अभय गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 498/500 अंक हासिल किए हैं। अभय ने प्रथम श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में भी स्थान बनाया है।
अभय गुप्ता, पिता कैलाश गुप्ता एवं माता रेखा गुप्ता के सुपुत्र हैं। उन्होंने सभी विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं, जिसमें हिंदी, संस्कृत, गणित और विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक शामिल हैं, जबकि अंग्रेजी में 98 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में भी अभय गुप्ता का नाम शामिल है, जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
जिले का कुल 10वीं परीक्षा परिणाम 81.61 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत अधिक है। वहीं सीधी जिला प्रदेश में 14वें स्थान पर रहा।
अभय की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।