किसान की बेटी मालती ने लहराया परचम, 10वीं बोर्ड में 490 अंक के साथ प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह

0 452

डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डिंडौरी जिले की छात्रा कुमारी मालती पाराशर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची (टॉप-10) में 10वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। संदीपनी हाई स्कूल, खुड़िया की छात्रा मालती ने 500 में से 490 अंक प्राप्त किए हैं।

कुमारी मालती पाराशर एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता श्री दशरथ सिंह पाराशर खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मालती ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

मालती की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मालती की सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियां भी उन लोगों का रास्ता नहीं रोक सकतीं, जिनके इरादे मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो।

रिपोर्टर – सोहन श्याम, बजाग (डिंडौरी)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment