भारतीय किसान संघ डिण्डौरी द्वारा मा.मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम एश्वर्या वर्मा को सौंपा गया ज्ञापन

0 458

जिला डिण्डौरी के सभी नहरों के मरम्तिकरण मई जून तक कार्य पूर्ण हो :जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिण्डौरी:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी के लिए लगातार कार्य कर रही है किसनों की हर छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को अवगत करवाता है जिससे किसानों की समस्याएं समय में निराकरण हो सके।

खरीफ फसल वर्ष 2025-26 में धान की फसल अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसका भौतिक सत्यापन कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा किया जा चुका है, किन्तु अब तक किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। अतः शीघ्र भुगतान कराया जाए।

मनरेगा के अंतर्गत पशु शेड निर्माण कार्य पूर्ण हुए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है, परंतु सामग्री (मटेरियल) का भुगतान अब तक लंबित है, जिससे ग्रामीण किसान हितग्राही अत्यंत परेशान हैं। अतः तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

जिला डिण्डौरी में निर्मित 97 बांधों से 291 गांवों तक पानी पहुंचाने की बहुउद्देशीय योजना संचालित है, किन्तु नहरों के क्षतिग्रस्त होने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। अतः सभी नहरों का मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण कराया जाए। जल संसाधन विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाए। बांधों के गेटों की मरम्मत/सुधार कार्य तत्काल कराया जाए। चौरा बांध का पानी लालपुर तक पहुंचाया जाए।

जिला डिण्डौरी में उद्यानिकी विभाग का विकासखंड स्तर पर कार्यालय खोला जाए, जिससे किसानों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।

सभी शासकीय कार्यालयों में योजनाओं की जानकारी एवं अधिकारी-कर्मचारियों की सूची सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए, जिससे आमजन को जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

सुझाव: सभी बांधों की प्रमुख नहरों के दोनों ओर पौधरोपण किया जाए, जिससे मिट्टी का कटाव रोका जा सके तथा पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला सदस्य उदय सिंह मरावी, तहसील कार्यकारिणी से नन्दकिशोर झारिया, मटरु दादा, सहित उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment