अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जर्जर इमारत ध्वस्त

0 252

🟥 BREAKING NEWS | PRIDE INDIA NEWS

 

📍 मऊगंज | हनुमना | खटखरी बाजार

 

⚠️ अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जर्जर इमारत ध्वस्त

 

मऊगंज जिले के हनुमना अंतर्गत खटखरी बाजार में शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर सर्विस रोड पर बनी अवैध और जर्जर इमारत को बुलडोजर से गिरा दिया गया।

 

🕒 दोपहर 3 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम तक जारी रही, मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

 

🚧 यह इमारत सर्विस रोड को संकरा कर रही थी, जिससे बाजार में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी।

 

🚦 कार्रवाई के बाद अब सड़क पूरी तरह खुल गई है, जिससे आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

 

👉 प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में अन्य अतिक्रमण पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment