युद्ध के खिलाफ देशव्यापी युद्ध विरोधी राष्ट्रीय दिवस

0 166

जहानाबाद i इंकलाबी नौजवान सभा जहानाबाद जिला इकाई ने जहानाबाद में युद्ध के खिलाफ पैदल मार्च निकाला i। इस दौरान

जहानाबाद माले जिला कार्यालय से मार्च निकल कर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए जहानाबाद काको मोड पर जाकर सभा में तब्दील हो गया i जहां मार्च व सभा का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सह संयोजक सौरभ उर्फ सुनील कुमार ने किया i इस अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा के नेता जैसे विजय कुमार ,बबलू कुमार ,प्रमोद कुमार ,सर्बजीत पासवान ,मुकेश पासवान , रविंद्र कुमार एवं शौकीन सिंह यादव आदि ने सभा को संबोधित किया i जहां नेताओं ने

अमेरिकी इजरायली आक्रामकता बंद करने की बात कही iइस दौरान

मोदी सरकार एलपीजी संकट का कूटनीतिक समाधान निकालो,

अमेरिकी दादागिरी बंद करो ,

अमेरिका ,अंतरराष्ट्रीय नीति का उल्लंघन करना बंद करो । वहीं

विश्व शांति के लिए दुनिया के अवाम एकजुट होने की आम जन से अपील की i इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका ने इजराइल को ढाल बनाकर ईरान पर हमला बोल दिया ,शुरू से ही आदमखोर अमेरिकी प्रशासन खाड़ी देशों पर हमला कर उस देश में अपनी दादागिरी कायम करते रहे है,जो ,गवाह है वेनेजुएला तथा अपहृत तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी, सत्ता पलट करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति डेल्सी रेडीगेज को अंतरिम राष्ट्रपति तथा खुद डोनाल्ड ट्रंप कार्यवाहक राष्ट्रपति अपने आप को घोषित किया ।इसके पूर्व इराक इसका गवाह है i

इस बार भी इजराइल को ललकारते हुए ईरान पर हमला कर दिया, परंतु इस बार अब तक के स्थिति के अनुसार अमरीका इजराइल को यह युद्ध महंगा साबित हो गया है ,अमेरिका को पीछे हटना अपने मर्यादा को दाव पर लगाना है अतःशांति वार्ता का पैगाम का झूठा अफवाह फैला कर घातक गोरिल्ला युद्ध जारी रखे हुए हैं ।ईरान भी हर हर हमले का करारा व मुंहतोड़ जवाब दे रहा है ।अमेरिका की जनता अपने देश की भारी क्षति को देखते हुए सड़कों पर उतरकर ट्रंप सरकार का विरोध कर रही है अमेरिका के लिए यह ऐतिहासिक विरोधी है जहां ट्रंप सरकार के इस युद्ध विरोधी मंसूबे के खिलाफ सड़कों पर 90, 90 लाख आवाम सड़क पर उतर चुके हैं । नेताओं ने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि मोदी की विफल विदेश नीति के वजह से देश में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है , जहां देश के प्रधानमंत्री को इसका स्थाई समाधान निकालने की बात कही ।

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment