तहसील बहरी में भ्रष्टाचार के आरोप, “रिश्वत दो–काम लो” का खेल उजागर

0 542


भृत्य पर लिपिक का काम करने और वसूली के आरोप, तहसीलदार पर संरक्षण देने की शिकायत कलेक्टर से
सीधी/बहरी, 31 मार्च 2026
सीधी जिले की बहरी तहसील एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में है। आम जनता के बीच “रिश्वत दो और काम लो” जैसी व्यवस्था चलने के आरोप सामने आए हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरी निवासी आशीष मिश्रा ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अपने वैध कार्य के लिए वे कई दिनों से तहसील के चक्कर काट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कथित रूप से भृत्य के पद पर कार्यरत लोकेश कुमार श्रीवास को दो किश्तों में कुल 1500 रुपये रिश्वत के रूप में दिए, इसके बावजूद उनका काम अब तक नहीं हुआ।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित भृत्य, लिपिक का कार्य कर रहा है और तहसीलदार का संरक्षण प्राप्त होने के कारण काश्तकारों से मनमानी वसूली की जा रही है। फरियादी का कहना है कि जो व्यक्ति मांगी गई रकम देने में असमर्थ होता है, उसे बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
पीड़ित ने नवागत कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उम्मीद जताई है कि नई प्रशासनिक व्यवस्था में आम जनता को राहत मिलेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या रुख अपनाता है और क्या वाकई बहरी तहसील में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होती है या

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment