सीधी जनसुनवाई बनी राहत का मंच: नवागत कलेक्टर का सख्त एक्शन, 276 लोगों की सुनी समस्याएं

0 243


नई पहल से दिखा पारदर्शी सिस्टम, स्वास्थ्य परीक्षण व मौके पर निराकरण से आमजन को बड़ी राहत
(Pride इंडिया News):
सीधी | 31 मार्च 2026
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा का सख्त और नया अंदाज देखने को मिला। जनसुनवाई में सैकड़ों आवेदकों की लंबी कतारें लगीं, जहां कुल 276 लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी किया गया।
कलेक्टर के नेतृत्व में जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू की गई। सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश दिए गए।
इस बार जनसुनवाई में व्यवस्था पहले से अधिक सुव्यवस्थित नजर आई। आवेदकों को आवेदन लिखने की सुविधा भी दी गई, जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालेंटियर्स की मदद ली गई। साथ ही सभी आवेदनों को ‘जन आकांक्षा पोर्टल’ पर दर्ज कर आवेदकों को पावती दी गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।
जनसुनवाई की सबसे खास पहल स्वास्थ्य शिविर रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराईं, जिससे आमजन को अतिरिक्त राहत मिली।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि हितग्राही मूलक योजनाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा और हर आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी समय पर दी जाएगी। साथ ही अमान्य आवेदनों के कारण स्पष्ट रूप से बताने के निर्देश भी दिए गए।
भविष्य की योजना के तहत कलेक्टर ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में छोटे-छोटे क्लस्टरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां प्रशासनिक सेवाओं के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में बेहतर प्रबंधन व अनुशासन देखने को मिला।
Pride इंडिया News, सीधी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment