लोकसभा में गूंजी सीधी-सिंगरौली की आवाज: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रेल मंत्री से की नई ट्रेनों और रोजगार की मांग

0 750

नई दिल्ली/सीधी। सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (2026) पर चर्चा के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं और विकास योजनाओं को पुरजोर तरीके से सदन के पटल पर रखा। उन्होंने देश में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

भोपाल के लिए नियमित ट्रेन पर जताया आभार

चर्चा की शुरुआत करते हुए सांसद डॉ. मिश्रा ने अपने क्षेत्र की जनता की ओर से सीधी से भोपाल के लिए नियमित रेल सेवा प्रारंभ किए जाने पर सरकार को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राजधानी आवागमन में बड़ी सुगमता हुई है।

क्षेत्रीय विकास के लिए प्रमुख मांगें

सांसद ने सीधी, सिंगरौली और ब्यौहारी क्षेत्र के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए रेल मंत्रालय के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख प्रस्ताव रखे:

स्टेशनों का कायाकल्प: मड़वास स्टेशन को ‘अमृत स्टेशन’ योजना के तहत विकसित करने और शंकरपुर भदौरा स्टेशन के उन्नयन की मांग।

अधोसंरचनात्मक सुधार: विजयसोता–ब्यौहारी के बीच छुही ग्राम में RUB (रेलवे अंडर ब्रिज) का निर्माण तथा गजराबहरा व सरई में ROB (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण।

नई रेल सेवाएं और स्टॉपेज: * सिंगरौली–निजामुद्दीन ट्रेन को नियमित करना।

सिंगरौली से इंदौर एवं प्रयागराज के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करना।

विजयसोता स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज सुनिश्चित करना।

सर्वे और रोजगार: सीधी–शहडोल नई रेल लाइन के सर्वे की मांग के साथ ही ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के कारण प्रभावित हुए स्थानीय युवाओं को रेलवे में रोजगार प्रदान करने का मुद्दा उठाया।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

एक अभिनव पहल के रूप में डॉ. मिश्रा ने रेलवे के खान-पान में स्थानीयता को जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के महुआ से बने पौष्टिक उत्पादों को रेल यात्रियों के आहार में शामिल किया जाए और आजीविका मिशन के तहत तैयार उत्पादों की रेलवे द्वारा खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अंत में केंद्र सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक और त्वरित विचार करने का आग्रह किया, ताकि विंध्य क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार हो सके और विकास की गति तेज हो।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment