130 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कार जब्त, जबलपुर का आरोपी गिरफ्तार

0 207

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडौरी। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली डिंडौरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 130 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब और एक वैगनआर कार जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी डिंडौरी श्री सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 और 16 मार्च की मध्य रात्रि को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक एमपी 20 जेडसी 7868 में एक व्यक्ति मंडला की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर डिंडौरी आ रहा है।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली ने पुलिस टीम के साथ गैस गोदाम के पास स्टॉपर लगाकर नाकाबंदी की। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक स्टॉपर को टक्कर मारते हुए डिंडौरी से अमरकंटक रोड की ओर भागने लगा। पुलिस ने वाहन का पीछा किया, जिसके बाद आरोपी ने ग्राम कूड़ा में गोमती नदी पुल के पास भर्रा में कार छिपा दी।

 

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आरोपी संजय अग्रवाल (52 वर्ष) पिता शंकर अग्रवाल निवासी शारदा बिहार कटंगी रोड करमेता थाना माढ़ोताल जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वैगनआर कार (क्रमांक एमपी 20 जेडसी 7868) क्षतिग्रस्त हालत में तथा 15 पेटी अंग्रेजी शराब (करीब 130 लीटर 320 एमएल) जिसकी कीमत 1,04,320 रुपये बरामद की गई। जब्त वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल 9,04,320 रुपये की शराब व वाहन जब्त किया गया है।

 

पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

कार्रवाई में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उप निरीक्षक भिपेंद्र पाठक, सहायक उप निरीक्षक केशलाल मरावी, सहायक उप निरीक्षक अखिलेश श्रीवास, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, देवेंद्र पटले, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह ठाकुर तथा आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहरिया, हेमंत झारिया, विशाल पटेल, विनोद माहोर, कैलाश द्विवेदी और मनोज कुंजाम की रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment